अक्सर लोग मांसपेशियाँ को बढ़ाने के लिए प्रोटीन का सेवन करने के लिए कहते है , यह सच है की प्रोटीन के सेवन से मांसपेशियाँ की वृद्धि होती है लेकिन प्रोटीन के साथ साथ आहार , व्यायाम का भी ध्यान रखना पड़ता है ।
हेल्थी वजन बढ़ाने के लिए मांसपेशियाँ को सही तरीके से बढ़ना चाहिए सिर्फ अधिक फैट को बढ़ाने से हार्ट अटैक का खतरा रहता है इसलिए वजन को नैचुरली तरीके से बढ़ाने के लिए मांसपेशियाँ को बढ़ाना चाहिए ।

मसल्स को बढ़ाने के लिए प्रोटीन से भरपूर आहार लेना चाहिए , ज़्यादा मात्रा में कैलोरी का सेवन करना चाहिए , और एक्सरसाइज का पूरा ध्यान रखन चाहिए और 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए ।
मसल्स बढ़ाने के प्रभावशाली तरीके :
> प्रोटीन का सेवन : मसल्स को बढ़ाने के प्रोटीन का सेवन बहुत जरूरी है । आप अपनी डाइट में पनीर , टोफू , अंडे , चिकन , फिश , दाल आदि शामिल कर सकते है । यह सभी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है ।
> अधिक कैलोरी का सेवन करे : मसल्स बढ़ाने के लिए कैलोरी का अधिक मात्रा में सेवन करे नहीं तो नार्मल मात्रा की कैलोरी दिनचर्या के काम में खर्च हो जाएगी ।
> एक्सरसाइज करे : मसल्स बिल्डिंग के लिए भारी वजन उठाये , 8-12 रिपीटिशन मारे , स्क्वैट्स, डेडलिफ्ट, और बेंच प्रेस पर ध्यान दें।
> अच्छी नींद : मसल्स के रिकवर होने के लिए आरामदायक और अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है । 7-8 घंटे के नींद लेनी चाहिए ।
मसल्स बढ़ाने के लिए क्या खाये :
* अंडे
* पनीर
* टोफू
* चिकन
* मूंग दाल का चीला
* फिश
* दाल
* चने की चाट
यह भी पढ़े – जाने रोजाना अंडे खाने के फायदे और नुकसान
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. FitFab इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
