Benefits of eating eggs daily : रोजाना एक अंडा खाने से आपकी मांसपेशिया मजबूत होगी साथ ही साथ यह ब्रेन को हेल्दी बनता है तथा आँखों की रोशनी भी बढ़ाता है । अंडे में पाए जाने वाले विटामिन शरीर को सुचारु रूप से चलने में मदद करते हैं ।

1 दिन में कितने अंडे खाने चाहिए – स्वस्थ वयस्क प्रतिदिन 1-2 अंडे खा सकते हैं । बच्चे और बुजुर्ग को 1 अंडा देना चाहिए । यदि कोलेस्ट्रॉल या मधुमेह , हृदय रोग है तो दिन में 1 अंडा या हफ्ते में 4-5 अंडे लेने चाहिए ।
अंडे के फायदे
विटामिन से भरपूर : अंडे विटामिन से भरपूर है इसमें मुख्य रूप से विटामिन b2 , विटामिन b12, विटामिन d , आयोडीन , सेलेनियम पाया जाता है ।
हाई प्रोटीन वैल्यू : अंडे में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है यह मसल्स बिल्डिंग और उसे स्ट्रांग बनाने में मदद करता है ।
दिमाग के लिए फायदेमंद : अंडे में उच्च मात्रा में कोलिन पाया जाता है जो की दिमाग के विकास के लिए फायदेमंद होता है ।
हड्डी और बालों के लिए फायदेमंद : अंडे में विटामिन डी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करता है और सल्फर भी पाया जाता है जो की बालों के लिए अच्छा होता है ।
आँखों की रोशनी : अंडे में मोजूद एंटीऑक्सिडेंट्स उम्र के साथ होने वाली आँखों की प्रॉब्लम को रोकने में मदद करता है।
अंडे के नुकसान
कोलेस्ट्रॉल : अंडे में काफी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है रोजाना अंडे के सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है जिससे अटैक और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है ।
वजन का बढ़ना : रोजाना अंडे से कैलोरीज एक्सेस हो सकती है जिससे वजन बढ़ सकता है ।
एलर्जी : अंडे खाने से कुछ लोगो को एलर्जी को सकती हैं जिससे खुजली या सांस की दिक्कत हो सकती है ।
पाचन समस्या : अंडा अधिक खाने से गर्मियों में पेट खराब हो जाता है , गैस , अपच , आदि समस्या होती है ।
यह भी पढ़े : सर्दियों में शरीर को गरम रखने के लिए क्या करें ?
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. FitFab इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
